रामगढ़ में धूमधाम से मना श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व:अलवर-दिल्ली मार्ग स्थित गुरुद्वारे में कीर्तन व विशाल लंगर का आयोजन

Nov 24, 2026 - 17:37
 0
रामगढ़ में धूमधाम से मना श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व:अलवर-दिल्ली मार्ग स्थित गुरुद्वारे में कीर्तन व विशाल लंगर का आयोजन

रामगढ़ / अलवर (अमित भारद्वाज)। कस्बे के अलवर-दिल्ली मार्ग स्थित गुरुद्वारे में मंगलवार को सिख धर्म के संस्थापक प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। प्रातः काल से ही गुरुद्वारे में सिख समाज सहित सर्वसमाज के श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया और पूरा परिसर ‘वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।

रामगढ़ गुरुद्वारा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव की जानकारी देते हुए सिख समाज के सुरजीत सिंह बरनाला ने बताया कि प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा साहिब में विशेष शबद-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें रागी जत्थों ने गुरुवाणी का रसपान कराया। कीर्तन के उपरांत भोग लगाया गया और विशाल लंगर की शुरुआत हुई। लंगर में पूड़ी, सब्जी, खीर सहित विभिन्न व्यंजनों की प्रसादी वितरित की गई, जिसे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर ग्रहण किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में गुरप्रीत सिंह, कमलजीत सिंह, गुरुवचन सिंह, सतनाम सिंह, परमजीत सिंह, सुरजीत सिंह, शमशेर सिंह, जगतार सिंह, उजागर सिंह, अजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, जसप्रीत सिंह और हर्षप्रीत सिंह सहित बड़ी संख्या में सेवादारों व समाज के गणमान्य लोगों ने सक्रिय योगदान दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................