पूर्णिमा पर तिलकपुर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब: पाँच राज्यों से पहुंचे हजारों श्रद्धालु, सत्संग व हवन-यज्ञ के बाद देर शाम तक चला विशाल भंडारा
पूर्णिमा महोत्सव पर तिलकपुर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाबराजस्थान सहित पाँच राज्यों से पहुंचे हजारों श्रद्धालु; सत्संग, हवन-यज्ञ और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध आस्था केंद्र परमहंस सतगुरु श्री हरचंद दास महाराज तिलकपुर धाम आश्रम में दो दिवसीय पूर्णिमा महोत्सव बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। महोत्सव में राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड से आए हजारों श्रद्धालुओं ने दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की और पीठाधीश्वर महंत श्री बालक दास जी महाराज से आशीर्वाद ग्रहण किया।
परमहंस सदगुरु श्री हरचंद दास सत्संग ट्रस्ट के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी नरेन्द्र तिलकपुर ने बताया कि हर पूर्णिमा की भांति इस बार भी मंगलवार रात्रि को आश्रम परिसर में विशाल सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न भजन मंडलियों ने गुरु महिमा का गुणगान कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
बुधवार प्रातः ट्रस्ट के तत्वावधान में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ आयोजित हुआ, जिसमें एक दर्जन से अधिक दंपतियों एवं श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। गुरु पूर्णिमा की परंपरा निभाते हुए श्रद्धालुओं ने महंत बालक दास महाराज को शॉल ओढ़ाकर एवं साफा बांधकर सम्मान किया व आशीर्वाद लिया। सुबह 11 बजे से देर शाम तक विशाल भंडारे का आयोजन चला, जिसके पुण्यार्जक डॉ. रमेश चंद (हाल निवासी नांगलरूपा) रहे।
इस अवसर पर पीठाधीश्वर महंत श्री बालक दास महाराज ने ग्राम पंचायत टोडा के नवनिर्वाचित सरपंच सुरेश मीणा का स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम में डॉ. रमेश चंद, सुखचंद फौजी, डॉ. मातादीन बिसारिया, राजेश चौधरी तिलकपुर, गोपी भाई, सेवादार अमर सिंह, मोहन लाल, विश्राम दत्त, सत्येंद्र यादव, रामवीर, सुरेश प्रधान (आगरा), रमेश लालपुरिया, मछला गुर्जर (भावली), राजेंद्र फौजी तिलकपुर, बृजलाल सैनी, मा. प्यारे लाल, नंदराम वकील, मनोहर लाल बाबू, बिजन मीणा, महंत फलाहारी दास, मनोहरी, ललित नाथ, धनसिंह बैरवा, खुशीराम फौजी, राजेश जोनाखेड़ा और निक्की प्रजापत जोनाखेड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

