आस्था और भक्ति के साथ मना अन्नकूट महोत्सव: पंचमुखी हनुमान मंदिर में संत समागम व भजन संध्या का आयोजन, दर्जनभर गांवों के श्रद्धालुओं ने पाई प्रसादी

Nov 24, 2026 - 18:39
 0
आस्था और भक्ति के साथ मना अन्नकूट महोत्सव: पंचमुखी हनुमान मंदिर में संत समागम व भजन संध्या का आयोजन, दर्जनभर गांवों के श्रद्धालुओं ने पाई प्रसादी

पंचमुखी हनुमान मंदिर में आस्था व उल्लास के साथ मना अन्नकूट महोत्सवसंत समागम और भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, दर्जनभर गांवों से उमड़े भक्तों ने ग्रहण की प्रसादी

हलैना (विष्णु मित्तल)। हलैना-नदबई सड़क मार्ग स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पर श्री पंचमुखी हनुमान भक्त मंडल के तत्वावधान एवं महंत बाबू सैनी के पावन सान्निध्य में भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में कस्बा हलैना सहित आसपास के लगभग दर्जनभर गांवों के श्रद्धालुओं और संतों ने भाग लेकर धर्मलाभ कमाया।

मंदिर सेवक विजय सैनी (हवलदार) ने बताया कि हलैना-पाली के मध्य स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पर आयोजित इस महोत्सव के तहत विशेष पूजा-अर्चना, भजन संध्या, संत समागम और विशाल प्रसादी वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। भजन संध्या में कलाकारों ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जिस पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। इसके पश्चात भगवान को अन्नकूट का भोग लगाकर प्रसादी वितरित की गई।

कार्यक्रम में कस्बा हलैना सहित ग्राम पाली, नयागांव माफी, नगला नयागांव माफी, बेबर, नसवारां, सरसैना और पीरी आदि गांवों से बड़ी संख्या में भक्तजन व संत-महात्मा शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में भगवान सिंह सैनी, अशोक लवानिया, दुर्गा प्रसाद, अत्तर सिंह सैनी, महेश गुर्जर और विजय सिंह सैनी सहित भक्त मंडल के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................