35 वार्डों में पार्षद पद के लिए 270 लोगों ने भाजपा टिकट के लिए जताई अपनी दावेदारी

Nov 20, 2020 - 23:38
 0
35 वार्डों में पार्षद पद के लिए 270 लोगों ने भाजपा टिकट के लिए जताई अपनी दावेदारी

भरतपुर,राजस्थान/ हरिओम मीना 
कामां - 11 दिसंबर को प्रस्तावित नगर पालिका चुनावो में भाजपा का परचम लहराने वार्ड पार्षद चुनाव के लिए भाजपा के टिकट वितरण व भाजपा का बोर्ड बनाने की रणनीति तैयार करने के लिए गुरुवार को भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक नगर पालिका चुनाव प्रभारी अशोक गुप्ता के मुख्य आतिथ्य ,पूर्व मंत्री जवाहर सिंह बेढम के विशिष्ट आतिथ्य तथा भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष पार्षद प्रदीप गोयल की अध्यक्षता में आयोजित की गई|
कामा नगरपालिका चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए अशोक गुप्ता ने बताया कि इस बार कामां नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनेगा जनता में भारतीय जनता पार्टी के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है इसी को देखते हुए आज कार्यकर्ताओं के पदाधिकारियों की बैठक बुलाकर मंथन किया गया है कामा नगरपालिका की 35 वार्डों में होने वाले पार्षद पद के चुनावों के लिए 270 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी जताई है और अपने आवेदन भाजपा शहर मंडल कार्यालय में जमा करा दिए हैं कार्यकर्ताओ, पदाधिकारियों व आवेदन कर्ताओं को बुलाकर फीडबैक लिया जा रहा है वार्डो में जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवारों को ही प्राथमिकता दी जाएगी| बैठक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र जैन, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शाकिर अली,जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा व निहाल मीणा जिलाउपाध्यक्ष , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अली हुसैन, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला संयोजक जुम्मे खान, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किशोर तिवारी ,महामंत्री धीरज अवस्थी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे|

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................