टांक समाज की महिलाओं का नवाचार, लगाया रक्तदान शिविर किया 52 यूनिट रक्त संग्रह

Aug 20, 2023 - 14:15
 0
टांक समाज की महिलाओं का नवाचार, लगाया रक्तदान शिविर किया 52 यूनिट रक्त संग्रह

जहाजपुर (आज़ाद नेब) स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर टांक समाज महिलाओं ने नवाचार करते हुए प्रथम रक्त दान शिविर व लहरिया उत्सव का आयोजन वृंदावन धाम में किया। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।

मीडिया प्रभारी भगवत सिंह टांक ने बताया कि रक्तदान शिविर का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुरुआत की। रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। जिसमे 31 महिलाओं व 21 पुरषों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। अतिथियों और समाज के पदाधिकारियों ने रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं द्वारा लहरिया उत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। जिसमे महिला गायक पिंकी गोस्वामी द्वारा मनमोहक भगवान के भजनों की पस्तुति दी गई। जिसमे महिलाएं भजनों पर जमकर थिरकी। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार टांक व महिला अध्यक्ष कन्या देवी टांक ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान टांक समाज के हाड़ोती खेराड क्षेत्र अध्यक्ष अनिल कुमार टांक, पूर्व केंद्रीय आय निरीक्षक रामावतार टांक, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद टांक, गायत्री परिवार के रामगोपाल टांक, तहसील संयोजक राजेंद्र टांक, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरिप्रसाद टांक, भवन निर्माण समिति अध्यक्ष चिरंजी लाल टांक, युवा अध्यक्ष नितेश टांक, क्षेत्रीय मंत्री बालकिशन टांक, हिंडोली तहसील संयोजक पवन टांक, रमेश चंद्र टांक, दीपक टांक, केंद्रीय महिला उपाध्यक्ष रेखा टांक, क्षेत्रीय महिला अध्यक्ष कन्या देवी टांक, उपाध्यक्ष सीमा टांक, पार्षद मधु देवी टांक, पूर्व जिला परिषद सदस्य पिंकी टांक, पूनम टांक, पायल टांक, करुणा टांक, जयश्री टांक, विमला टांक, हेमलता टांक, शशीकला टांक, दुर्गा देवी टांक सहित समाज के महिला पुरुष मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................