बाघोली नदी बस स्टैंड पर उत्तर प्रदेश से आए प्रवास व विधायक देवेंद्र सिंह नीम का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Aug 23, 2023 - 18:48
 0
बाघोली नदी बस स्टैंड पर उत्तर प्रदेश से आए प्रवास व विधायक देवेंद्र सिंह नीम का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

उदयपुरवाटी / बाघोली (एसएस राव )
विधायक प्रवास अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र उदयपुरवाटी में प्रवास पर आए उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से विधायक माननीय देवेंद्र सिंह नीम  के साथ बुधवार को पूर्व जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंचगण, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बाघोली नदी बस स्टैंड पर बैठक  का आयोजन किया गया। यूपी से आए विधायक नीम ने कार्यकर्ताओं से आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सिंबल किस प्रत्याशी को दिया जाए इसको लेकर नब्ज टटोली। भारतीय जनता पार्टी को उदयपुरवाटी क्षेत्र से सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जीताने के लिए कहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरपंच जतन किशोर सैनी के नेतृत्व में विधायक नीम का माला व साफा पहनाक स्वागत किया।इस दौरान राजू बड़सरा सराय, चौथमल सैनी, मदन लाल सैनी, सराय सरपंच प्रतिनिधि धर्मेंद्र मीणा, पूर्व सरपंच फूलचंद सैनी, सरदारा राम माली, सुमर सिंह, जेपी सैनी, गोकुलचंद सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................