पैंथर के हमले से घायल व्यक्ति से मिले पूर्व मंत्री डॉ.रोहिताश शर्मा: निभाया सामाजिक सरोकार

Sep 27, 2023 - 18:47
 0
पैंथर के हमले से घायल व्यक्ति से मिले पूर्व मंत्री डॉ.रोहिताश शर्मा:  निभाया सामाजिक सरोकार

नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.रोहिताश शर्मा बुधवार को बानसूर विधानसभा के एक दिवसीय दौरे पर रहे। इस दौरान ग्राम रामपुर में गत दिनों गिरदारी लाल सैनी पर पैंथर द्वारा किए गए हमले में घायल व्यक्ति से पूर्व मंत्री डॉ.रोहिताश शर्मा से मिले। पूर्व मंत्री ने घायल व्यक्ति से मिलकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने पैंथर के हमले से घायल गिरदारी लाल सैनी को 11 हजार रूपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया और उन्होंने सरकार से जल्द पीड़ित परिवार को सहायता दिलवाने के लिए आश्वश्त किया। पूर्व मंत्री ने उधोग मंत्री शकुंतला रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि बढे शर्म की बात है कि पैंथर के हमले में घायल व्यक्ति के 15 दिन बीत जाने के बाद आज तक विधायक द्वारा उनका हाल तक नही जाना। जिससे ग्रामीणों में रोष बना हुआ हैं। वही ग्राम कराणा में भी व्यापारी और ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री डॉ.रोहिताश शर्मा का साफा और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ता व ग्रामीणों की बैठक ली व उनको संबोधित किया और कहा कि 2 महीने बाद विधानसभा चुनाव हैं। केआने वाले चुनाव मैं मैं सामाजिक सरोकार निभाने वाले पीड़ित मानवता की सेवा करने वाले सुख-दुख में साथ निभाने वाले पक्ष हो या विपक्ष हो आम जनता के निष्पक्ष आवाज उठाने वाले व्यक्ति को ही वोट ताकि क्षेत्र का विकास हो सके। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................