छात्राओं को दी दहेज निषेध अधिनियम व महिलाओं को संपत्ति के अधिकार संबंधी जानकारी

Sep 27, 2023 - 19:43
 0
छात्राओं को दी दहेज निषेध अधिनियम व महिलाओं को संपत्ति के अधिकार संबंधी जानकारी

हरसौली ( संजय बागड़ी ) राजकीय पीजी महाविद्यालय में छात्राओं को दहेज निषेध अधिनियम व महिलाओं को संपत्ति के अधिकार संबंधी जानकारी प्रदान की गई। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. काकुली चौधरी ने बताया की राजकीय महाविद्यालय बीबीरानी में "राजस्थान राज्य महिला नीति 2021 के तत्वावधान में दहेज निषेध अधिनियम 1986 तथा महिलाओं को संपत्ति के अधिकार की जानकारी प्रदान करने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे डॉ रुक्मिणी देवी ने  छात्राओं के समक्ष अपने विचार रखते हुए छात्राओं को उनके अधिकारों के संबंध में विस्तार से जानकारी  दी वहीं गीता देवी ने छात्राओं को संपत्ति में महिलाओं के अधिकारों से संबंधित कानूनों की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए भगवती ने दहेज निषेध अधिनियम 1986 पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सभी छात्राओं ने उत्साह पूर्वक बढ़ -चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रुक्मिणी देवी ने किया अंत में सभी को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................