पुलिस की मौजदूगी में बारावफात का निकला जुलूस

Sep 28, 2023 - 18:31
 0
पुलिस की मौजदूगी में बारावफात का निकला जुलूस

बदायूं (यूपी /अभिषेक वर्मा) बारावफात पर जुलूस-ए-मोहमदी शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया। जुलूस में शामिल लोग नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर व मोहम्मद का दामन हम नही छोड़ेंगे जैसे नारे लगाते हुए गुजरे।पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन बारावफात पर बुधवार शाम को घरों में रोशनी की गई। दिन गुरुवार  सुबह कुरानख्वानी के साथ फातिहा भी पढ़ी गई। दिन में कस्बे मे जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इसमें तकरीर व नातें बजती रहीं। वही दातागंज चेयरपर्सन  के पति भाजपा नेता नितिन गुप्ता उर्फ़ अनूप गुप्ता भैयाएवं पूर्व चेयरमैन मोहम्मद इसहाक एडवोकेट ने जुलूस का स्वागत किया। इसहाक एडवोकेट नें बताया कि यह मोहम्मद साहब के आमद का दिन है। इसीलिए सुन्नी जमात के मुसलमान यह जुलूस निकाला करते है। भाजपा नेता नितिन गुप्ता पैदल नगर में बारावफात जुलूस में साथ चले और मिठाई के लड्डू बताते हुए शुभकामनाएं देते नज़र आए , बताते चले कि बारावफात जुलूस के साथ साथ गणेश विसर्जन का कार्यक्रम भी हुआ , जहां सुबह 12 बजें शाम 1 बजें तक बारावफात झूलूस निकाला, वही उसके बाद गणेश विसर्जन नगर में शोभा यात्रा निकालते हुए त्यौहार मनाया गया, शांति व्यवस्था के लिए  दातागंज इंस्पेक्टर सौरव सिंह ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए सी.ओ दातागंज की मौजूदगी में पीस कमेटी की मीटिंग कर ली थी, एसएसआई मनोज कुमार सिंह प्रातःकाल से ही स्वयं कस्वा इंचार्ज हरीश कुमार के साथ नगर में जुलूस के साथ घूमते व्यवस्था देखते बनाते नजर आए , दोनों धर्म के धर्मगुरुओं द्वारा दातागंज इंस्पेक्टर सौरव सिंह व एसएसआई दातागंज मनोज कुमार का सम्मन किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................