गांधी जयंती पर भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित

Oct 3, 2023 - 18:50
Oct 3, 2023 - 18:51
 0
गांधी जयंती पर भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित

राजगढ़::-  गांधी जयंती पर भारत विकास परिषद की ओर से लक्ष्मीबाल विद्यामंदिर में भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारतीय विद्यापीठ के निदेशक दिनेश सैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में 8 एंव वरिष्ठ वर्ग 4 टीमों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में भारतीय विद्यापीठ के मयंक शर्मा व अंशुल शर्मा प्रथम रहे। तो वही वरिष्ठ वर्ग में भारतीय विधापीठ की प्रियंका सैनी व उत्तम वीरसिंह प्रथम रहे। इस मौके पर लायंस क्लब के मदन लाल शर्मा, भारत विकास परिषद के संरक्षक डॉक्टर के एम गुप्ता, लोकेश रावत, दीपक विजय, पदमा गोयल, प्रीति विजय व पर्यवेक्षक गजेंद्र विजय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow