एसई एवं एक्सईएन ने सलेमपुर खुर्द से छौकरवाडा कलां सड़क का निरीक्षण :सडक की गुणवक्ता व मापदण्ड की जांच
हलैना (विष्णु मित्तल) पीडब्ल्यूडी विभाग की देख में बन रही गांव सलेमपुर खुर्द से छौकरवाडा कला तक डामरीकृत सडक की विडियों वायरल और सोशल मिडिया की खबर के आधार पर अधीक्षण अभियन्ता आर.सी.मीणा तथा वैर के अधिशासी अभियन्ता दुलीचन्द मीणा ने सडक की गुणवक्ता और मापदण्डों की जांच करते हुए कई स्थान पर सडक की नपाई करते हुए डाबर-गिट्टी मिश्रण की गहराई और चौडाई की जांच करते हुए नमूमा लिए गए तथा क्षेत्र के ग्रामीणों से वार्ता की,जांच के समय ग्रामीणों ने भुसावर के एईएन जीतेन्द्र पाल पर लगाए आरोपों का खण्डन किया और सडक निर्माण कार्य की सराहना की। अधीक्षण अभियन्ता आर.सी.मीणा ने बताया कि कुछ लोगों ने सडक निर्माण कार्य पर सवाल उठाए और सडक की गुणवक्ता एवं मापदण्ड को सही नही बताया,साथ ही विभाग पर कई आरोप लगाए,जिसका विडियों और समाचार मिडिया पर वायरल हुआ। जिसके आधार पर जांच कमेटी बनाई,जिस कमेटी में अधीक्षण अभियन्ता आर.सी.मीणा,वैर के एक्सईएन दुलीचन्द मीणा,वैर के एईएन दीपक जाटव,भुसावर के एईएन जीतेन्द्र पाल व जेईएन कौशल किशोर सहित आधा दर्जन क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल रहे। जांच के समय निर्माणाधीन सडक की डाबर-गिट्टी मिश्रण की गहराई और चौडाई की नाप करते हुए नमूने भरे। डाबर-गिट्टी की गहराई 20एमएम के स्थान पर 27 से 33 एमएम पाई गई और चौडाई भी निमय से अधिक पाई। जिसकी रिर्पोट विभाग के आलाधिकारियों को भेज दी जाऐगी। इधर एईएन जीतेन्द्र पाल ने बताया कि गत दिन बरसात होने के कारण सडक का निर्माण कार्य मध्य में रूकवा दिया गया,जिसके कारण सडक की डाबर ने पकड नही की,दूसरे दिन सडक का निर्माण कार्य शुरू हुआ,तो कुछ लोगों ने सडक निर्माण पर सवाल उठाए,जिन्हे समझाने के प्रयास किए,जो विडियों बनाने लगे,जिसका हमने विरोध नही किया और न ही किसी ग्रामीण से विभाग का कोई भी अधिकारी व कर्मचारी गलत बोला,जिनके द्वारा लगाए आरोप निराधार है। उन्होने बताया कि गांव सलेमपुर खुर्द से छौंकरवाडा कला की ओर एक किमी सडक स्वीकृत हुई,जो सडक 40 लाख में बननी है,क्षेत्रिय विधायक और ग्रामीणों की मांग पर सडक की लम्बाई करीब दो किमी करवा दी,जो करीब 1 किमी 980 मीटर बन रही है,जिसका निर्माण कार्य जारी है।

