DST टीम ने ठगी के आरोपी को किया गिरफ्तार:3 मोबाइल, 4 ATM, 1 पैन कार्ड, 1 चेक बुक, 2 बैंक पासबुक जब्त

Jan 15, 2024 - 02:12
 0
DST टीम ने ठगी के आरोपी को किया गिरफ्तार:3 मोबाइल, 4 ATM, 1 पैन कार्ड, 1 चेक बुक, 2 बैंक पासबुक जब्त

डीग,राजस्थान 

डीग जिले की DST टीम ने नगर थाना क्षेत्र से सेक्सटॉर्शन से ठगी करने वाले ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी आंध्र प्रदेश पुलिस वांछित आरोपी है। जिसे पकड़ने के लिए आंध्र प्रदेश पुलिस कई बार मेवात इलाके में दबिश दे चुकी है। आरोपी लगातार लोकेशन बदल रहा था। इसलिए वह पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था। 

रविवार को DST टीम और नगर थाने के जाब्ते ने आरोपी को 3 मोबाइल, 4 ATM, 1 पैन कार्ड, 1 चेक बुक, 2 बैंक पासबुक के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कई दिनों से फरार चल रहा था। आज पुलिस को सूचना मिली कि रिजवान (35) निवासी फरासका थाना जालूकी डीग नगर पंचायत समिति के पीछे छुपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास 3 मोबाइल, 4 ATM, 1 पैन कार्ड, 1 चेक बुक, 2 बैंक पासबुक मिले। जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................