कीर्तन करते हुए शहर में प्रभात फेरी निकाली

Jan 19, 2024 - 19:07
 0
कीर्तन करते हुए शहर में प्रभात फेरी निकाली

मकराना (मोहम्मद शहजाद)

 आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने शहर में रामभक्तो द्वारा कई प्रकल्प चला रहे हैं। शहर के चारभुजा मंदिर से प्रभात फेरी रवाना हुई जो सदर बाजार, चारभुजा रोड़, विजय पैलेस, जय शिव चौक, रामदेव मंदिर, स्टेशन मार्ग होते हुए पुनः चारभुजा मंदिर पहुंची। इसी प्रकार शहर के गुणावती क्षेत्र में शुक्रवार को प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम से जुड़े श्याम सुंदर जोशी ने बताया कि 22 जनवरी तक गुणावती के सभी मन्दिरों के सामने प्रभातफेरी के दौरान राम विजय महामंत्र का संकीर्तन किया जाएगा व शाम को रामदेवरा चौक में हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा। जोशी ने बताया कि 22 जनवरी को रामदेवरा चौक पर मुख्य कार्यक्रम सामूहिक रूप से देखा जाएगा व प्रसाद वितरण किया जाएगा। शाम चार बजे रामदेव मंदिर से तुरफरी मन्दिर तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शुक्रवार को प्रभात फेरी में देवेश स्वामी, नारायण सोनी, विक्रम सिंह, सम्पत सिंह, चैना राम गुर्जर, आशीष पारीक, ओमप्रकाश शर्मा, गिरधर गोपाल शर्मा, टकराज सिंह, सुमेर सिंह, अमरचंद, मंगल चंद सोनी, राहुल विश्वास सहित कई रामभक्त मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................