भाजपा की गांव चलो अभियान की तहसील स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

Feb 4, 2024 - 18:12
 0
भाजपा की गांव चलो अभियान की तहसील स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)  कस्बे में घूम चक्कर के पास स्थित श्री जवाहर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में भाजपा की ओर से 4 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित होने वाली गांव चलो अभियान को लेकर रविवार को  उदयपुरवाटी में पदाधिकारियो मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई । बैठक में उदयपुरवाटी विधानसभा के  मंडल अध्यक्षों सहित जिला पदाधिकारी एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया । जिला संगठन की ओर से प्रभारी जिला महामंत्री   रामस्वरूप सैनी ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा उदयपुरवाटी शहर मंडल अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने गांव चलो अभियान के बारे में विस्तार से कार्यकर्ताओं को बताया तथा  पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सैनी , गीदा राम सैनी , चंवरा मंडल अध्यक्ष अनिल सैनी GS, जगदीश प्रसाद कुमावत, व बनवारी लाल मीणा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 4 फरवरी से शुरू होने वाले अभियान में विधानसभा के सभी गांव में प्रवासी कार्यकर्ता 24 घंटे के लिए प्रवास पर जाएंगे तथा पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार की जनहित की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
 इस अवसर पर  भाजपा चंवरा मंडल अध्यक्ष अनिल सैनी जीएस ,सुभाष चंद्र सैनी, विजय कुमार चेजारा मंडल उपाध्यक्ष ,महावीर प्रसाद  सैनी पूर्व पार्षद, चौरेलाल सैनी ,दीनदयाल  जीनगर ,गिरधारी लाल रैगर, सार्दुल सिंह सैनी,लोकेंद्र सिंह शेखावत , एड. कमल सैनी जिला मंत्री भाजयूवो ,छाजू राम डीग्वाल ,राजेंद्र प्रसाद असवाल , श्योनाथ सिंह,एडवोकेट प्रभु दयाल सैनी ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................