महुवा विधायक राजेंद्र प्रधान के हस्तक्षेप के बाद सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त

Apr 2, 2024 - 18:50
 0
महुवा विधायक राजेंद्र प्रधान के हस्तक्षेप के बाद सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त

विधायक राजेंद्र प्रधान द्वारा महुवा  नगरपालिका के अस्थाई सफ़ाई कर्मचारियों के साथ सकारात्मक बातचीत कर कराई हड़ताल ख़त्म  आज  से  काम पर लोंटेंगे सफाई कर्मचारी

महुवा,दौसा (अवधेश अवस्थी)
महुवा 2 मार्च महुआ नगर पालिका क्षेत्र में करीब 15 दिन से अस्थाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के  चलते सफाई व्यवस्थाएं  चरमरा रही थी नियमित सफाई कर्मी   कुछ जगह सफाई कर रहे थे लेकिन आम जन  नियमित वार्डों में सफाई को लेकर  परेशान दिख रहा था

क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र प्रधान से मंगलवार को अस्थाईसफाई कर्मियों मुलाकात कर अपनी परेशानियों से अवगत कराया जिस पर क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र प्रधान ने कार्रवाई करते हुए नगर पालिका के अधिकारियों को बुलाकर अस्थाई सफाई कर्मियों की समस्याओं को सुलझाने के निर्देश दिए वहीं सफाई ठेकेदारों को समय पर सफाई कर्मचारियों को भुगतान करने के निर्देश जारी किए सफाई कर्मचारियों ने बताया कि अपने  हक की लड़ाई के चलते हमें हड़ताल पर जाना पड़ा लेकिन विधायक राजेंद्र प्रधान के हस्तक्षेप के बाद हमारी हड़ताल समाप्त कर दी गई है अब बुधवार से महुवा कस्बे में पूर्व की भांति नियमित प्रत्येक वार्ड में सफाई का कार्य किया जाएगा

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................