बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान ने पकड़ी रफ्तार: तसई और कांकरोली के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने ली कुप्रथा मिटाने की शपथ

Nov 23, 2026 - 21:42
 0
बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान ने पकड़ी रफ्तार: तसई और कांकरोली के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने ली कुप्रथा मिटाने की शपथ

23 से 26 नवंबर तक चल रहे अभियान में श्री जनजीवन कल्याण संस्थान के कार्यकर्ताओं ने बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम

कठूमर (दिनेश लेखी)। ग्रामीण क्षेत्रों से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से श्री जनजीवन कल्याण संस्थान की ओर से ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ चलाया जा रहा है। 23 से 26 नवंबर 2026 तक संचालित होने वाले इस विशेष अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को कम उम्र में विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

तीन विद्यालयों में विद्यार्थियों और स्टाफ ने ली शपथ संस्थान के कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत सोमवार को ग्राम पंचायत तसई स्थित एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, नवल सिंह मेमोरियल उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा कांकरोली स्थित प्रवीण पब्लिक माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान तीनों विद्यालयों के समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों को बाल विवाह रोकने तथा समाज को बाल विवाह मुक्त बनाने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित संस्थान की कार्यकर्ता आरती शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। कम उम्र में विवाह होने से बालिकाओं को शारीरिक, मानसिक व सामाजिक परेशानियों के साथ-साथ समय से पूर्व मातृत्व संबंधी स्वास्थ्य जोखिमों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने सपनों को साकार करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के साथ जीवन जीने के अधिकारों की जानकारी दी।

समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश कार्यक्रम में संस्थान के कार्यकर्ता मनोज शर्मा, आरती शर्मा तथा एवरग्रीन पब्लिक स्कूल सहित संबंधित विद्यालयों के शिक्षकगण, स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस पहल के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और सुरक्षित बचपन सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................