श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का आयोजन पूर्णाहुति एवं महाआरती के साथ संपन्न

May 13, 2024 - 17:55
 0
श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का आयोजन पूर्णाहुति एवं महाआरती के साथ संपन्न

भीलवाडा : राजकुमार गोयल 

आर सी व्यास काॅलोनी के पालडी  रोड स्थित गवारिया बस्ती मे श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर मे चल रहे दो दिवसीय  अखंड रामायण पाठ की  पूर्णाहुति का आयोजन अत्यंत धूमधाम से संपन्न हुआ । 
आयोजन संयोजक दिनेश कुमार ओझा एवं मुरली सोडानी ने बताया कि सेवा के इस प्रकल्प मे आर सी व्यास काॅलोनी मे पालडी रोड पर स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर मे पंडित लक्ष्मीकांत चौबे एवं उनके सहयोगी विद्वानों के सानिध्य मे दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ किया गया एवं  गवारिया बस्ती के निहाल सिंह गवारिया, निरू, महेन्द्र, मेहताब, चंद्रशेखर ,संजय सहित समस्त बस्ती वासियों द्वारा विश्व शांति की कामना के साथ हवन कुंड मे आहुतियां दी गई । 
दो दिवसीय आयोजन के साथ ही बस्ती मे नियमित रूप से चलने वाले सेवा प्रकल्प के 76 वे सप्ताह जिसमे प्रत्येक शनिवार को श्री हनुमान चालीसा पाठ , १०८ राम नाम जाप तथा कल्याण मंत्र के इस प्रकल्प के लिए शहर विधायक अशोक जी कोठारी द्वारा समस्त बस्ती वासियो तथा आयोजक बंधुओं को शुभकामनाएं प्रेषित की गई ।  
अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति तथा महाआरती के इस अवसर पर  चांदमल सोमानी (मा. विभाग संचालक) , कैलाश खोईवाल (मा.विभाग संघ चालक) , डाॅक्टर शंकर लाल माली ( चित्तोड प्रांत कार्यवाह) , नटवरल  ओझा( प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख) , दीपक  सेन ( सह कार्यवाह) , पवन  शर्मा (सह विभाग कार्यवाह) , भगवान  जीनगर (महानगर कार्यवाह) , अशोक  (प्रचारक) , दीपक  (विभाग प्रचारक) , कमलेश सोमानी (महानगर शारीरिक प्रमुख) , महावीर आर्य (नगर संघचालक), सुरेश सुवालका, हरि प्रकाश  कंठ, बाबू लाल गहलोत , श्याम लाल ओझा, गोपाल  जीनगर , दिनेश  विजयवर्गीय, राजैन्द्र सिंह जैन , राम बाबू गौड , शिव नारायण सोनी,  अशोक शर्मा , सुनील जोशी , बंशी लाल बोहरा, जगदीश  शर्मा,  कन्हैया लाल मूंदडा , राम प्रकाश माणम्या, जय प्रकाश मित्तल, श्याम लाल ओझा (बागोर) , धर्मवीर सिंह कानावत (नगर कुटुंब प्रबोधक), ओमप्रकाश पाराशर सांईराम ( पार्षद ) , मनीष पालीवाल (पूर्व पार्षद), सियाराम  विजयवर्गीय , आशुतोष दाधीच, महिला संयोजिका  सुमन ओझा , एवं वंदना सुवालका विहिप श्याम लाल शर्मा,  ओम प्रकाश लड्ढा, अमित काबरा ,सहित अन्य कई सदस्यो एवं स्थानीय निवासियों द्वारा प्रसाद वितरण सहित सभी व्यवस्था ओ मे सहयोग किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................