सात दिवसीय संगीतमय भीम गाथा 6 जून से होगी
![सात दिवसीय संगीतमय भीम गाथा 6 जून से होगी](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_665ddafa9edb8.jpg)
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
खैरथल कस्बे के हरसोली रोड स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर भवन जाटव धर्मशाला में 6 जून से सात दिवसीय संगीतमय भीम गाथा एवं भारत के महापुरुषों का प्रचार प्रसार कार्यक्रम होगा।
आयोजक सेवा निवृत्त ए टी ओ राजवती व अमीलाल ने बताया कि 6 से 12 जून तक प्रतिदिन दिन में 12 बजे से शाम 4 बजे तक श्री जाटव समाज संस्थान के निर्देशन में समाज के अध्यक्ष इंजीनियर रामबाबू जाटव की अध्यक्षता में होने वाले आयोजन में जिला कोषाधिकारी राजकुमार मुख्य अतिथि होंगे।यू आई टी अलवर के वरिष्ठ लेखाधिकारी मुकेश बैरवा, कोटपूतली के जिला कोषाधिकारी अशोक वर्मा, खैरथल - तिजारा के जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, सेवा निवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश जाटव, ग्राम झिरंडिया की सरपंच सीमा देवी, महिला विकास समिति अलवर की अध्यक्ष नीलम सागर बौद्ध विशिष्ट अतिथि होंगे।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)