वृंदावन के पास गिरिराज जी महाराज के पहुंचा नीमकाथाना के श्रद्धालुओं का जत्था

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
नीमकाथाना से श्रद्धालुओं का जत्था उत्तर प्रदेश में वृंदावन के पास स्थित गोवर्धन आश्रम पहुंचा l जहां देश-विदेश के बराबर गिरिराज जी महाराज की 7 कोसी परिक्रमा पदयात्रा के रूप में मनोकामना पूर्ण होने के लिए लाखों लोग परिक्रमा के लिए आते हैं l और अपनी मनोकामना मांगते हैं l ऐसे ही नीमकाथाना से ताराचंद झाझडिया की सानिध्य में सैकड़ो व्यापार मंडल नीमकाथाना के लोग गोवर्धन आश्रम पहुंचकर नारायण दास त्रिवेणी धाम के नाम से सीताराम धर्मशाला जहां पर सत्संग रामधुनी सैकड़ो माता बहनों श्रद्धालुओं द्वारा चालू रहती है वहां शामिल हुए l गोवर्धन आश्रम से राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मदनलाल भावरिया ने दूरभाष पर बताया कि जहां गिरिराज महाराज कलयुग में भगवान के स्वरूप हैं यहा एक परिक्रमा करने पर कई यज्ञों की सेवा का प्रतिफल मिल जाता है गिरिराज यात्रा में वीर तेजाजी छात्रावास नीमकाथाना के अध्यक्ष जगदीश जाखड़, विजय जाखड़, मदलाल भावरिया लोग गोवर्धन आश्रम पहुंचे हैं l






