मेवात में अब महिलाएं भी कर रही हैं ऑनलाइन ठगी, पहली बार पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामले में महिलाओं को किया गिरफ्तार

Jun 8, 2024 - 18:47
 0
मेवात में अब महिलाएं भी कर रही हैं ऑनलाइन ठगी, पहली बार पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामले में महिलाओं को किया गिरफ्तार

अलवर,राजस्थान 

ऑनलाइन ठगी के लिए बदनाम मेवात में अब महिलाएं भी देशभर के लोगों को ठग रही हैं। महाराष्ट्र व जोधपुर पुलिस के सहयोग से अलवर पुलिस ने दो गांव में दबिश दी। इस दौरान 6 ठगों को गिरफ्तार किया है। इसमें चार महिलाएं शामिल हैं। जबकि एक युवक को गिरफ्तार करके जोधपुर पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस ने उसको दस्तयाब किया है। पुलिस पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं। इनके पास से पुलिस को करोड रुपए का हिसाब किताब मिला है। ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस नहीं मेवात क्षेत्र से पहली बार महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
अलवर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि अलवर, भरतपुर व मेवात क्षेत्र में ऑनलाइन ठगों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। इसी बीच पुलिस को दो गांव में ठगों के होने की सूचना मिली। इस पर महाराष्ट्र पुलिस की मदद से अलवर पुलिस ने मालाखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नांगल टोड़िया गांव में दविश दी गई। इस दौरान पुलिस टीम पर हमला करने और राज कार्य में बाधा डालने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह से जोधपुर पुलिस ऑनलाइन ठगी के मामले में जांच पड़ताल के लिए अलवर पहुंची। जोधपुर पुलिस ने अलवर के लक्ष्मणगढ़ थाना अंतर्गत बिचगांव में दबिश दी गई। दौरान एक आरोपी को दस्तयाब किया गया है। पुलिस ने इस आरोपी को जोधपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। 
गिरफ्तार लोगों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। गिरफ्तार लोगों में आसूबी उम्र 30 साल, हन्नी उम्र 50 साल, इसताना उम्र 20 साल, खुर्शीदन उम्र 20 साल, असरुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा सोनू उर्फ लाला उम्र 29 साल को गिरफ्तार करके जोधपुर पुलिस के हवाले किया गया है। एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह ने बताया कि मेवात में अब महिलाएं भी ठगी की घटनाओं को अंजाम देने लगी है। महिलाएं लोगों को अपनी जाल में फंसाती थी। उनसे बातें करती और ठगी की घटनाओं को अंजाम देती थी। पुलिस पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं। उसके आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही ऑनलाइन ठगों को भगाने में ग्रामीणों द्वारा पुलिस टीम पर हमला किया गया और पुलिसकर्मियों को रोका गया। ऐसे में पुलिस ने राज कार्य में बाधा का भी मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू की है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही कुछ लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। इस क्षेत्र से जब तक ऑनलाइन ठगी समाप्त नहीं होगी। तब तक पुलिस का एक्शन जारी रहेगा।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................