खाना बनाते समय निकली गैस सिलेंडर की नली: आग लगने से झुलस गया युवक

Jun 11, 2024 - 18:36
 0
खाना बनाते समय निकली गैस सिलेंडर की नली: आग लगने से  झुलस गया युवक

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के चोर डूंगरी मोहल्ले में 24 वर्षीय व्यक्ति खाना बनाते समय झुलस गया। अचानक गैस सिलेंडर की नली निकल गई। जिससे आग कपड़ों में लगी। आग बुझाते समय हाथ भी झुलस गए। जिला असपतल में इलाज जारी है। चोर डूंगरी निवासी कृष्ण कुमार सैनी मंगलवार को घर पर खाना बना रहा था। तब अचानक सिलेंडर से लगी नली निकल गई और आग भभक उठी। वहीं खड़े कृष्ण के कपड़ों मे आग लगी। वह भागा और आग बुझाने की कोशिश की। जलते हुए कपड़ों को निकाला। तब उसके हाथ भी झुलस गए। पेट का हिस्सा ऊपर तक झुलसा है। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज जारी है। घायल की पत्नी ज्योति सैनी ने बताया कि कृष्ण हलवाई का काम करता है। खुद के घर पर खाना बनाते समय यह घटना हुई है। परिवार के लोगों को कृष्ण के चिल्लाने पर पता लगा। उसके बाद सबने मिलकर आग को बुझाया और कृष्ण को अस्पताल लेकर आए। 

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है