अरावली विहार थाना पुलिस कि कार्यवाही: एक मोबाईल स्नैचर पकड़ा, अन्य की तलाश
![अरावली विहार थाना पुलिस कि कार्यवाही: एक मोबाईल स्नैचर पकड़ा, अन्य की तलाश](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_66684c3a30ca3.jpg)
अलवर शहर के अरावली विहार थाना पुलिस ने शातिर मोबाइल स्नेचर को गिरफ्तार किया। थाने के हेड कांस्टेबल धनपाल ने बताया की परिवादी राजू सिंह निवासी दोसा ने थाने पर उपस्थित होकर एक रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह काली मोरी फाटक से रेलवे स्टेशन की और जा रहा था के तभी बाइक सवार दो युवक झपटा मारकर मोबाइल छीन फरार हो गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी सोहन सिंह निवासी दादर को गिरफ्तार किया और छीना हुआ मोबाइल जप्त किया। घटना में शामिल मामले में दूसरा आरोपी करनैल सिंह निवासी दादर फरार चल रहा है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
- अनिल गुप्ता
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)