भीषण गर्मी के चलते दातागंज विधायक का गौशाला निरीक्षण, गौबंशो को कराया स्नान, खिलाया हरा चारा और गुड़

Jun 17, 2024 - 22:21
 0
भीषण गर्मी के चलते दातागंज विधायक का गौशाला निरीक्षण, गौबंशो को कराया स्नान, खिलाया हरा चारा और गुड़

बदायूँ/यूपी (अभिषेक वर्मा) 
बदायूँ/यूपी : जनपद के भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ़ बब्बू भैया ने गोवंश की चिंता जताते हुए दातागंज नगर की गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण कर गोवंश को स्वयं  भीषण गर्मी के चलते उनको स्नान कराया एवं उनको हरा चारा गुड़ आदि खिलाते दुलारते पुचकारते दिखे, वही गोवंशो का भी उनके ऊपर स्नेह दिखा गोवंश उनके पास जाकर आवाज निकालकर गुड़ मांगकर खाते दिखे, और उनको प्यार जताते दिखे,वही बताते चले कि भीषण गर्मी के चलते दातागंज विधायक ने गौशाला की  स्थित के चलते दिन सोमवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने दातागंज चेयरपर्सन के पति भाजपा नेता नितिन गुप्ता उर्फ़ अनूप भैया की प्रशांसा की ,हमारे संवाददाता अभिषेक वर्मा से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि मैं जब भी अपने निवास से निकलता हूं, गाय को रोटी खिला कर ही निकलता हूँ, भीषण गर्मी के चलते मेरा आज दातागंज नगर की गौशाला का निरीक्षण हुआ है, यहाँ स्थिति अच्छी है, साथ ही मैंने आज विधानसभा 117 दातागंज की अंतर्गत गौशाला के संबध में संबधित  अधिकारियों को निर्देशित किया है, कि मेरे द्वारा भी समय समय पर निरीक्षण किया जाएगा , हम गाय माता में 36 लाख देवी देवताओं का निवास मानते हैं, क्षेत्रवासियों से अपील है कि प्रत्येक घर गोमाता को भीषण गर्मी में हरा चारा और उनको पानी पिलाये, भोजन से पहले गाय माता को रोटी खिलाये । गोवंश की रक्षा के लिए सभी संकल्पित हो, गाय माता की सेवा करके मनुष्य अपने जीवन में ऐसे चमत्कारी लाभ प्राप्त कर सकता हैं, जो मनुष्य को संसार के सभी सुख प्रदान करने में सहायक होते है। जिस प्रकार मनुष्य तीर्थ स्थान पर स्नानj करने के बाद दान दक्षिणा देता है। साथ ही ब्राह्मण को खाना खिलाकर जो पुण्य प्राप्त करता है। वही पुण्य गाय को घास खिला कर प्राप्त किया जा सकता है। गाय की सेवा करना बहुत पुण्य का काम होता है। इसके अलावा जिस जगह पर गाय निवास करती हैं, वह स्थान हमेशा के लिए पवित्र हो जाता हैं। वही उन्होंने समस्त विधानसभा दातागंज की गौशाला संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गोवंश को समय से  हरा चारा पानी आदि खिलाएं , कमी न होने दें,  साथ-साथ बीमार गौवंश की पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचना दें उनका उपचार कराएं, पशु चिकित्सा अधिकारी के संबधित शिकायत हो तो तत्काल अगबत कराएं, भीषण गर्मी को देखते हुए समय समय पर गौवंश को पानी पिलाते रहें। गौशालाओं में ज्यादा सें ज्यादा छायादार पौधे लगाए, जिससे आगे चल कर गौवंश को छाया मिल सके,गौशाला की देखभाल प्राथमिकता से करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................