अमृत भारत योजना के तहत रेलवे के डीआरएम सहित अन्य अधिकारियों ने किया पुर्नविकास कार्यों का निरीक्षण

May 14, 2025 - 15:02
May 14, 2025 - 15:03
 0
अमृत भारत योजना के तहत रेलवे के डीआरएम सहित अन्य अधिकारियों ने किया पुर्नविकास कार्यों का निरीक्षण

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) अमृत भारत योजना के तहत राजगढ़ रेलवे स्टेशन पर हुए पुनर्विकास कार्यो की समीक्षा करने लिए डीआरएम जयपुर विकास पुरवार, सीपीएम पीयूष जोशी, डीसीएम जगदीश कुमार सहित रेलवे के अधिकारी बुधवार को राजगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने रेलवे फुट ओवर ब्रिज, पार्किंग, पोर्च, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, वेटिंग हॉल सहित पुनर्विकास हुए कार्यो को निरीक्षण किया। अमृत भारत योजना के तहत राजगढ़ रेलवे स्टेशन पर करीब 13 करोड़ 9 लाख रुपये की लागत से पुनर्विकास कार्य हुआ है। जिसमे बुकिंग ऑफिस, टिकट हॉल, स्टेशन प्रवेश द्वार, पोर्च सर्कुलेटिंग एरिया, टू व्हीलर व फोर व्हीलर पार्किंग के पुनर्विकास का कार्य हुआ है। डीआरएम विकास पुरवर ने बताया कि हमारी डिवीजन की टीम ने राजगढ़ स्टेशन का अच्छा कार्य किया है। छोटे से स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओ के लिए कार्य किया है। वेटिंग रूम को अगले 50-60 वर्षो के लिए बढ़िया सुविधा की है एवं एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाया है। राजगढ़ स्टेशन को जल्द ही राष्ट्र को समर्पित कर देंगे। उन्होंने बताया कि भारत प्रधानमंत्री के द्वारा जो उद्घाटन होगा। उसी की तैयारियों की समीक्षा को लेकर आये है। जल्द ही उद्घाटन की डेट निर्धारित होने वाली है। राजगढ़ स्टेशन पर यात्रियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग है। उनसे भी वार्ता की। जहां उन्होंने यात्री गाड़ियों के ठहराव व शेल्टर की आवश्यकता बताई है। उसको भी लेकर चरणबद्ध तरीके से कार्यो सेंशन करवा लेंगे। इस मौके पर रेलवे के अधिकारी व इंजीनियर मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................