अवैध पिस्टल के साथ एक युवक गिरफ्तार
![अवैध पिस्टल के साथ एक युवक गिरफ्तार](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_66780e4254851.jpg)
जहाजपुर (आज़ाद नेब) अवैध पिस्टल रखने वाले युवक को जहाजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। एएसआई भागचंद वैष्णव ने बताया कि कल देर रात गस्त के दौरान सुचना मिली कि चावंडिया चौराहे के समीप शाहपुरा रोड़ पर स्थित बंगाली ढ़ाबे पर एक युवक खाना खाने आया उसके पास पिस्टल देखी गई। सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख कर जालमपुरा निवासी आशा राम पिता रणजीत सिंह मीणा वहां से भागने लगा पुलिस ने पीछा करते हुए उसे धर-दबोचा। युवक के पास से अवैध पिस्टल बरामद कर गिरफ्तार किया गया। आर्म्स एक्ट 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान जारी किया गया।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)