अमरवासी मे हनुमानजी की प्रतिमा कि खंडित, मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक

Jun 23, 2024 - 17:29
 0
अमरवासी मे हनुमानजी की प्रतिमा कि खंडित, मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक

जहाजपुर (आज़ाद नेब) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के अमरवासी गांव में शनिवार रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने भगवान हनुमान की प्रतिमा खंडित की है। घटना का पता रविवार सुबह लोगों के दर्शन करने के लिए पहुंचने पर लगा।

उक्त घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है तथा लोगों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है। ग्रामीण महेंद्र तिवाड़ी ने बताया कि हनुमानजी का यह मंदिर अमरवासी के मेन रोड पर सहकारी समिति के समीप है। जहां बीती रात अज्ञात लोगों ने हनुमानजी की प्रतिमा से छेड़छाड़ की। इन लोगों ने देव प्रतिमा की आंख निकाल दी तथा नाक खंडित कर दिया। सुबह लोग जब दर्शन के लिए पहुंचे तो उन्हें यह दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी हनुमान नगर थाने में दी। सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से उक्त घटनाक्रम की समूची जानकारी ली। इसी तरह सूचना पर जहाजपुर पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह मेघवंशी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घटना की जानकारी जुटाई। यहां ग्रामीण महेंद्र तिवाड़ी, खेमराज मीणा, टोनू जैन, मुरारी शर्मा, दिनेश सुवालाल ने घटनाक्रम की पुलिस को रिपोर्ट दी है।    वही घटना के दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना रात 11 बजे बाद की है। इससे पहले लोग वहां सामने बैठे थे। तब तक प्रतिमा सुरक्षित थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................