सीएमएचओ ने रोडवेज बस स्टेंड पर जाकर बच्चो को पिलाई पोलियों की दवा पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ

Jun 30, 2024 - 11:02
Jun 30, 2024 - 11:32
 0
सीएमएचओ  ने रोडवेज बस स्टेंड पर जाकर बच्चो को पिलाई पोलियों की दवा पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ

रमेश (सुथार सिरोही)राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने एमसीएच विंग में नौनिहालों को पोलियो रोधी दवा पिलाकर किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित सभी बच्चों को पोलियों की खुराक अपने हाथो से पिलाकर यह सुनिश्चित किया कि इस परिसर में कोई बिना खुराक के न रहे। इस दौरान सीईओ ने बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाते हुए बताया कि सिरोही पोलियों से मुक्त है लेकिन पोलियों के खतरे को कम करने के लिए लक्षित 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई जा रही है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सिरोही जिले में टारगेट 201526 बच्चो का है जो पहले दिन 1248 बूथ पर 2858 वैक्सीनेटर द्वारा दवाई पिलाई जाएगी साथ ही 142 सुपरवाइजर बनाए गये है जो बूथों की मॉनिटरिंग करेंगे। उन्होनें बताया कि अभियान के तहत जिले/ब्लॉक स्तर पर जन्म से लेकर 5 वर्ष तक की आयु के जिले के बच्चों को बूथों पर जीवन रक्षक पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। चिकित्सा अधिकारी/कर्मचारी पूर्ण समर्पण भावना के साथ काम करते हुए पल्स पोलियो महाभियान को सफल बनाये ताकि जिले में एक भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित ना रहे। अभियान में जो बच्चे दवा पीने से वंचित रह जाएगें उन्हें अगले दो दिन 01 व 02 जुलाई, 2024 को जिले के शहरी क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा विभाग की टोलियों द्वारा घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। 

सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार सिरोही शहर के रोडवेज बस स्टेंड पर आने जाने वाले यात्रियों के बच्चों को बस में चढ़ कर पोलियों की दवाई पिलाई साथ ही शहर के बूथों का भी निरीक्षण किया साथ पिंडवाड़ा ब्लॉक के पोलियों बूथों का भी निरीक्षण किया। उन्होनें बताया कि अभियान के दौरान बस से आवागमन करने वाले बच्चों एवं जिले के बाहर से आने जाने वाले बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने के लिए जिले के बस स्टेशनों पर समुचित व्यवस्थाएं की गई है तथा कच्ची बस्तियों, फुटपाथ, ईंट-भट्टों, र्निमाण क्षेत्रों, औद्योगिक क्षेत्रों आदि में रहने वाले बच्चों को भी पोलियो खुराक पिलाने के लिए व्यापक इंतजाम किये गये है। इस अवसर पर शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. रामसिंह यादव, जिला आईईसी समन्वयक दिलावर खां, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर सहदेव सिंह राजपुरोहित, एएनएम चंद्रकिरण, सोहनी के साथ चिकित्सक एवं कार्मिक उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................