कलकत्ता में महिला रेज़िडेंट चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या की मामले मे जहाजपुर के डॉक्टर ने काली पट्टी बांध विरोध जताया

Aug 14, 2024 - 18:02
 0
कलकत्ता में महिला रेज़िडेंट चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या की मामले मे जहाजपुर के डॉक्टर ने काली पट्टी बांध विरोध जताया

जहाजपुर (आज़ाद नेब) आज चिकित्सालय परिसर में अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ शाहपुरा द्वारा महिला रेजिडेंट डॉक्टर की निर्मम हत्या के विरोध में जिले के समस्त डॉक्टर्स एवं चिकित्सा विभाग के समस्त कार्मिकों द्वारा काली पट्टी,काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

चिकित्सक संघ शाहपुरा जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार मीणा ने बताया कि महिला रेजिडेंट डॉक्टर की निर्मम हत्या के दरिंदो को फांसी की सजा दी जाएं और सरकार द्वारा चिकित्सा सुरक्षा कानून तुरंत प्रभाव से बना कर लागू किया जाये अन्यथा चिकित्सक संघ के साथ- साथ जिले राज्य और हिन्दुस्थान के समस्त चिकित्सक संगठन मजबूर होकर कार्य बहिष्कार / हड़ताल को मजबूर होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी‌। इस दौरान डॉ अशोक जाट, डॉ नईम अख्तर, डॉ दिलीप मीणा, नर्सिंग ऑफिसर सुरेंद्र शर्मा, महेंद्र मीणा, रफीक मोहम्मद शकुंतला कोली सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................