राजगढ़-अलवर सड़क मार्ग पर मूनपुर गांव के पास सड़क दुघर्टना में बाईक सवार की मौत
राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता) राजगढ़-अलवर सड़क मार्ग के मध्य स्थित मूनपुर गांव के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक बाईक सवार की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जहां घायल मूनपुर गांव के घाटी वाला मौहल्ला निवासी सतेंद्र सिंह पुत्र मगन सिंह को अलवर चिकित्सालय ले गए। जिसे सांय अलवर से गंभीर अवस्था मे जयपुर रैफर कर दिया। जिसने जयपुर जाते समय राजगढ़ के समीप दम तोड़ दिया। मृतक सतेंद्र को राजगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी में पहुंचाया।
राजगढ़ थाने के एएसआई रामचरण ने बताया कि सोमवार की सुबह सतेंद्र सिंह अपनी बाईक पर सवार होकर अलवर से निजी कम्पनी में कार्य करके मूनपुर अपने गांव लौट रहे थे। तभी मूनपुर के समीप एक्सीडेंट हो गया। जिसे परिजन ईलाज के लिए अलवर ले गए। जहां से सतेंद्र सिंह को उपचार के बाद गंभीर अवस्था मे जयपुर रैफर कर दिया। जिनको जयपुर ले जाते समय रास्ते मे राजगढ़ के समीप मृत्यु हो गयी। जहां मृतक के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की ओर से इस सम्बंध में अभी कोई रिपोर्ट नही दी है।

