अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्त होगी तो समाज सशक्त

Mar 7, 2024 - 18:59
 0
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर  महिला सशक्त होगी तो समाज सशक्त

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता)  लुपिन ह्यूमन वेलफेयर एण्ड़ रिसर्च फाउण्डेशन, अलवर द्वारा कस्बे के एक मैरिज होम में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर राजगढ़,,कठूमर,बानसूर, थानागाजी व मालाखेड़ा ब्लाॅक के स्वयं सहायता समूह एंव राजगढ़ की विभिन्न महिला समितियों की 300 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।  कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लुपिन की सीएसआर हैड़ तुषारा शंकर ने महिलाओं को वित्तीय साक्षरता व आत्मनिर्भर होने के महत्व के बार में बताया।
उन्होंने कहा कि आज महिलाओंको स्वयं को सैलीब्रेट करने का दिन है समाज में बेटा एंव बेटीयों को समान दर्जा दिया जाना चाहिऐ समाज मे महिला एंव पुरुष में समानता के अधिकार होने चाहिए सभी महिलाओं को समाज में आत्मसम्मान पाने के लिऐ  आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। महिलाओं को सक्षम बनाने में पुरुषों का बहुत अधिक योगदान है महिलाओं ने शिक्षा के क्षेत्र में उन्नती की है नारी शिक्षित होने अर्थ है पूरे समाज व परिवार को शिक्षित करना है । आजीविका विकास कार्यक्रम के प्रमुख योगेश राउत ने बताया कि संस्था के माध्यम से महिलाओं का सामाजिक व आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान है संस्था इसके लिऐ विगत वर्षो से आजिविका विकास कार्यक्रमों के संचालन किया जा रहा है।

नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक प्रदीप चोधरी ने बताया कि महिलाओं को वित्तिय साक्षरता की जानकारी होना आवशयक है जिससे वह अपने परिवार का वित्तिय प्रबंधन सही प्रकार से कर सके व संस्था ने स्वय सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का बेहतरीन कार्य किया है। एंव ग्रामीण क्षेत्रो में महिलाओं को  सशक्तिकरण हेतु स्वरोजगार एंव प्रशिक्षण देकर सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया है।
पंजाब नेशनल बैंक के अग्रणी जिला विकास प्रबंधक रामजीत मीना ने बताया कि संस्था के सहयोग से महिलाओं द्वारा समूह के माध्यम से विभिन्न बैंको से जो ऋण प्राप्त किया है उसका शत प्रतिशत व्यवसायिक गतिविधियों में उपयोग किया गया है व ऋण का पुर्नभुगतान नियमित रुप से किया गया है यह महिलाओं की वित्तिय प्रबंधन की क्षमता को दर्शाता है।

संस्था के स्टेट हैड़ वेद प्रकाश शर्मा ने बताया संस्था के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं द्वारा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से विभिन्न प्रकार का स्वरोजगार का कार्य कर रही है।  इस हेतु संस्था ने महिलाओं का आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है तथा बताया कि वर्तमान में महिलाओं को वित्तीय जानकारी का अभाव हैउन्होने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य विषय वित्तिय साक्षरता है बताया कि महिलाऐं वित्तिय प्रबंधन में सक्षम होगी तो समाज व परिवार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।

महिला बाल विकास की परियोजना अधिकारी संगीता यादव व मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी मौसम मीणा ने कार्यक्रम में सस्था द्वारा महिलाओं के लिऐ सचालित स्वरोजगार के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो की सराहना की एंव महिलाओं के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिये तथा बताया कि महिलाओं को इतना सक्षम बनाओं की समाज का नाम रोशन कर सके, महिलाऐं अपनी स्वंय की पहचान बनाने के लिए आत्मनिर्भर बने, हमारे देश में महिलाओं का योगदान सभी प्रशासनिक एंव सामाजिक , राजनैतिक, शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है तथा शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं ने बहुत उन्नती की है एक बच्ची को शिक्षित करने से पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है, इस अवसर पर सभी महिलाऐं अपनी बेटीयों को शिक्षा दिलवायें एंव दहेज का विरोध करे ।

कार्यक्रम में स्वंय सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किये गये उत्पादो की प्रदर्शनी लगाई गई एंव उमर फारुख एंड पार्टी के लोक कलाकारों द्वारा वित्तिय साक्षरता पर लोकगीत के माध्यम से संदेष दिया गया। रा0बा0उ0मा0 विद्यालय राजगढ़ की छात्राओं द्वारा नारी       सशक्तीकरण पर नाटक की प्रस्तुती दी गई, साथ ही इस अवसर पर संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं द्वारा स्वरोजगार के क्षेत्र में किये गये  उत्कर्ष कार्यों के लिए सम्मान किया गया तथा तीस महिलाओ को संस्था द्वारा संचालित प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को स्वरोजगार हेतु सिलाई मशीन उपलब्ध करवाई गई। इस अवसर पर नीरज शर्मा, आशा ताम्बी, रेखारानी, इन्द्रा रावत व विभिन्न समितियो की सदस्य, स्वंय सहायता समूह की महिलाऐं उपस्थित थी।  कार्यक्रम का संचालन पदमा ने कहा किया, कार्यक्रम में संस्था के संजय शर्मा,दीपक महाजन, राजेश कुमार,गिर्राज, नरेश, राजेन्द्र, चेतन शर्मा, बत्तो देवी ने सहयोग प्रदान किया ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................