सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की बैठक हुई आयोजित

Aug 27, 2024 - 18:12
 0
सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की बैठक हुई आयोजित

नौगावा (छगन चेतीवाल) नगरपालिका मे भारतीय जनता पार्टी नौगावा मण्डल की बैठक का आयोजन दिल्ली रोड स्थित कपूर धर्मशाला मे किया गया। बैठक का आयोजन भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। बैठक मण्डल अध्यक्ष की अध्यक्षता में रखी गई।  जिसके मुख्यवक्ता भाजपा नेता जय आहूजा ने सदस्यता अभियान का संयोजक सुनील गढ़ाई  सहसंयोजक निर्मल जांगिड़  को बनाया गया इस विषय में विस्तार से सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया और बताया कि प्राथमिक सदस्यता 01 सितंबर से भारत के प्रधानमंत्री शुरुआत करेंगे।मिस् कॉल के द्वारा मोबाइल नम्बर 88000002024 पर तीन प्रकार से सदस्य बन सकते हैं। भाजपा नेता जय आहूजा ने कहा कि हमें अधिक से अधिक लोगो को भाजपा से जोड़कर सदस्य बनाना है। सदस्य संगठन की जान होता है। सदस्यता तो सभी संगठन करते हैं लेकिन हमारा संगठन अलग तरीके से काम करता है। पार्टी का बड़ा लक्ष्य है और उस लक्ष्य को हासिल करना हम सबका कर्तव्य है।
भाजपा का ध्येय राष्ट्र का निर्माण और जनकल्याण है। सदस्यता अभियान का आगाज 1 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। इसी के साथ कोई भी क्यूआर कोड स्कैन कर, नमो एप्प, फार्म भरकर भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। सदस्यता कार्यक्रम में भाजपा नेता जय आहूजा, रामगढ़ मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, सुनील गडई, राजेश राठी, निर्मल जांगिड़, दुष्यंत जांगिड़ भीम चेतीवाल गीता सैनी राजेश खेरालिया रवि कपूर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................