ग्राम पंचायत पेहल में पाइपलाइन लीकेज को सही कर पेयजल सप्लाई को कराया दुरुस्त

Sep 24, 2024 - 20:15
 0
ग्राम पंचायत पेहल में पाइपलाइन लीकेज को सही कर पेयजल सप्लाई को कराया दुरुस्त

खैरथल-तिजारा, 24 सितंबर। अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग धर्मवीर यादव ने बताया कि ग्राम पेहल में 21 सितंबर (शनिवार) को मुख्य पाईप लाईन का मिलान लीकेंज हो गया था। जिसे रविवार को सही कर दिया गया था परन्तु रात को पुनः लीकेज हो गया था जिस कारण ग्राम में पेयजल आपूर्ति नही हो पायी थी। जिसे सोमवार को पुनः सही कर दिया गया परन्तु रात को लोड सीडिंग के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रही, जिस कारण 24 सितंबर को प्रातः उच्च जलाशय से पेयजल आपूर्ति ग्राम में कर दी गयी है तथा किले वाली टंकी से पेयजल आपूर्ति शाम के समय की जावेगी। 

उन्होंने बताया कि ग्राम पेहल की वर्ष 2011 की जनगणनानुसार आबादी 6251 व्यक्ति है, एवं वर्तमान में आबादी लगभग 7751 व्यक्ति है। ग्राम पेहल में 04 नलकूपों द्वारा 48 घण्टों के अन्तराल में पेयजल सप्लाई की जा रहीं है। वर्तमान में ग्राम पेहल में 426 के.एल.डी. पानी की मांग है । जिसके विरूद्ध 256 के.एल.डी. पानी का उत्पादन होता है।

  • मुकेश कुमार 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................