नोगांवा इनपुट डीलर्स के 1 वर्षीय डिप्लोमा का दीक्षांत समारोह व नए बैच का शुभारंभ

Jan 28, 2025 - 15:56
 0
नोगांवा इनपुट डीलर्स के 1 वर्षीय डिप्लोमा का दीक्षांत समारोह व नए बैच का शुभारंभ

नौगांवा ,अलवर (छगन चेतिवाल)

कृषि विज्ञान केंद्र नौगावा में आदान विक्रेताओं द्वारा एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स का दीक्षांत समारोह व नए बैच का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री राजस्थान सरकार संजय शर्मा व विशिष्ट अतिथि कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ शीशराम ढाका व केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ सुभाष चंद्र यादव, सियाम निदेशक  हिरेंद्र शर्मा, उप निदेशक  एस. एस. राजावत के सानिध्य में हुआ। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ सुभाष चंद्र यादव ने पाठ्यक्रम की महत्ता बताते हुए कृषि के क्षेत्र में आदान विक्रेताओं के योगदान में बारे में बताया। प्रसार शिक्षा निदेशक डॉक्टर शीशराम ढाका ने आदान विक्रेताओं से आग्रह किया की आप सभी किसान भाइयों के सीधे संपर्क में है इसलिए आप इस पाठ्यक्रम को पूर्ण करने के उपरांत विभिन्न रसायनों के उचित उपयोग हेतु जानकारी देने में सक्षम रहेंगे साथ ही नए बैच के प्रतिभागियों को बताया की ये डिप्लोमा कोर्स आपके लिए उपयोगी साबित होगा। वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने बताया की आदान विक्रेताओं का भारत को खाद्यान्न में अग्रणी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान है एवं आदान विक्रेता पर्यावरण को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। कार्यक्रम में अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय नौगांवा डॉ सुमन खंडेलवाल ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं सभी को डिप्लोमा कोर्स के लिए शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय निदेशक अनुसंधान नौगांवा गोपाल लाल चौधरी एवं विश्वविद्यालय के विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्रों के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................