12 वी व 10 वी की प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू
![12 वी व 10 वी की प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू](https://gexpressnews.com/uploads/images/202502/image_870x_67b07dc140e5d.jpg)
सिरोही (रमेश सुथार) बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन हेतु वराडा के राजकीय विद्यालय में 12 वी व 10 वी की प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू। मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 12 वीं व 10 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में उन्नयन एवं प्रविष्ट परीक्षार्थियों द्वारा बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों को सहजता से हल करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा जारी निर्देशोंनुसार स्थानीय राउमावि में प्री बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू की गई,शर्मा ने बताया कि प्रति की वर्ष भाँति इस वर्ष भी संस्थाप्रधान भँवरलाल पुरोहित ने परीक्षा से पूर्व बोर्ड विषयाध्यापक उपप्राचार्य मोहनलाल सुथार,प्राध्यापक गोवाराम मेघवाल,मोहम्मद रफीक,रमेश कुमार,लक्ष्मण कुमार सहित वरिष्ठ अध्यापक जोगेंद्र कुमार,बीएल मुंगिया व उमेश कुमार के साथ एक बैठक आयोजित कर बोर्ड पैटर्न अनुसार ही अंकभार एवं निर्धारित समयानुसार के हिसाब प्रश्नपत्र बनाने के निर्देश प्रदान कर पूरी गोपनीयता के साथ परीक्षा प्रभारी को जमा करवाने के भी निर्देश दिये गए थे।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)