जेएलएन अस्पताल अजमेर में एक रूपये में मिलेगा भरपेट भोजन

स्वाभिमान भोज रसोई का शुभारंभ किया विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने अन्न दान महादान: देवनानी

Feb 23, 2025 - 18:17
 0
जेएलएन अस्पताल अजमेर में एक रूपये में मिलेगा भरपेट भोजन

गुरला:(बद्रीलाल माली)  राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अन्ऩ दान महादान है। जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन उपलब्ध कराने से व्यक्ति पुण्य का भागी होता है। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी आज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में जवाहर फाउंडेशन द्वारा संचालित स्वाभिमान भोज रसोई के उद्घाटन के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को सेवा सम्मान एवं समर्पण के साथ जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता करनी चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि स्वाभिमान भोज रसोई सामाजिक समरसता और करुणा का प्रतीक है जहां समाज का कोई भी व्यक्ति भूख से मुक्ति के लिये सम्मान के साथ भोजन प्राप्त करता है। यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। 
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में जवाहर फाउंडेशन द्वारा संचालित स्वाभिमान भोज रसोई का शुभारंभ फीता काट कर किया। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष उद्योगपति एवं समाजसेवी रिजु झुनझुनवाला द्वारा सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जमकर प्रशंसा की।

समारोह में जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी रजनीश कुमार ने जवाहर फाउंडेशन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फाउंडेशन स्वाभिमान भोज, स्वाभिमान रसोई, स्वाभिमान जल, स्वाभिमान शिक्षा, पर्यावरण एवं वन संरक्षण हेतु वृक्षारोपण एवं गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में कार्य कर समाज सेवा कर रहा है। उन्होंने बताया कि ₹1 दीजिए स्वाभिमान से भोजन कीजिए संकल्प के तहत जवाहर फाउंडेशन द्वारा राजस्थान में 10 स्वाभिमान भोज रसोई का संचालन किया जा रहा है और अजमेर संभाग के सबसे बड़े चिकित्सालय अस्पताल जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में 11वीं रसोई का शुभारंभ किया गया। जहां प्रातः 9ः00 बजे से अपराह्न 2ः00 बजे तक जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के परिजनों एवं ओपीडी में आने वाले मरीज को ₹1 में शुद्ध सात्विक एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। समारोह में अतिथियों का माला एवं साफा पहनकर अभिनंदन किया गया।
टीम जवाहर फाउंडेशन द्वारा विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं अतिथियों को 51 किलो की माला पहनकर भव्य स्वागत किया। समारोह के अंत में जवाहर फाउंडेशन की ट्रस्टी प्रभारी इंदु मेहता ने आगन्तुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन गोपाल लाल माली ने किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष रमेश सोनी, आरएसडब्ल्यूएम के बिजनेस हेड वाई डी तिवारी, स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली, जेएलएन चिकित्सालय के प्राचार्य डॉ. अनिल सामारिया, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविन्द खरे, उपप्राचार्य डॉ श्याम भूतड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद थे।
समारोह में जवाहर फाउंडेशन के राकेश मानसिंहका, लोकेंद्र पंडया, महेश चौहान, मामराज सेन, अजय टेन्गौर, संगीता बंजारा, चिराग ट्रेलर, माखनलाल मारोठिया, शिव बंसल, जितेंद्र मारोठिया, विजय लक्ष्मी सिसोदिया, हेमराज खारोलिया, अतुल अग्रवाल, शांति प्रकाश ओझा, रोहित यादव, विक्रम राठौर, बृजेश गौड, जय सिंह रावत, कल्याण सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में अजमेर की सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है