तखतगढ़, सुमेरपुर में नजर आया रमजान का चांद, आज से रमजान महीने की होगी शुरुआत, महीनेभर मुस्लिम रखेंगे रोज़े

तखतगढ़ (बरकत खा)
मुस्लिम धर्म का सबसे पवित्र महीना रमजान आज से शुरू हुआ। शनिवार शाम चांद नजर आने के बाद से मुस्लिम धर्म के लोगों ने रमजान की तैयारियां शुरू की । शनिवार को चांद दिखने के बाद 2 मार्च से रमजान महीने की शुरुआत होंगी। सोमवार को चाद दिखने के बाद ही पहली तरावीह पढ़ी गई। इसके बाद रविवार से पवित्र रमजान महीना होगा।
इसी दिन पहला रोजा रखा जाएंगा। पूर्व प्रधान व प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा पालड़ी जोड़ सुमेरपुर ने रमजान महीने का चांद नजर आने पर सभी मुस्लिम भाई बंधाई व मुबारकबाद दी। गौरतलब है कि सुमेरपुर उपखंड में रमजान के महीने को लेकर मुस्लिम इलाकों में तैयारी शुरू हो चुकी है। रविवार से बाजार में रौनक बढ़ने लगेगी। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार , साल का 9 वा महीना रमजान का होता है। इस पाक महीने को इबादत का महीना कहा जाता है। रमजान की शुरुआत चांद देखकर की जाती है ।






