श्री कृष्ण गोपाल गौशाला में गौसांसद सुरेंद्र सिंह अचलपुरा के नेतृत्व में गौभक्तों ने गोध्वज की विधि विधान से पूजा अर्चना कर की स्थापना

महुवा (अवधेश वस्ती) महुवा उपखंड मुख्यालय की श्री कृष्ण गोपाल गौशाला में गौ सांसद सुरेंद्र सिंह अचलपुरा के नेतृत्व में गौ भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर गो ध्वज की स्थापना की
गौ पुत्र अवधेश अवस्थी ने बताया किगौ माता को राष्ट्र माता बनाने को लेकर जगतगुरुशंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरा नंद सरस्वती जी महाराज, गौ क्रांति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ गंगा कृपा काक्षी पूज्य श्री गोपाल मणि जी महाराज, प्रदेश अध्यक्ष, ताराचंद कोठारी, राष्ट्रीय संयोजक बाबूलाल जी जांगिड़, राजस्थान सहित संपूर्ण भारत देश के प्रत्येक गांव तहसील जिले राज्य स्तर पर गौ भक्तों को गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने को आगामी 17 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में गौ प्रतिष्ठा निर्णायक दिवस परपर विशाल रैली के आयोजन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत महुवा की श्री कृष्ण गोपाल गौशाला मेंगौ सांसद सुरेंद्र सिंह अचलपुरा के नेतृत्व में गौ भक्तों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर गो ध्वज की स्थापना की गई
इस अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य जी के दिशा निर्देशानुसार सभी गौ भक्तों को गौ सेवकों को गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने को लेकर पूरे देश में चलाए जा रहे अभियान के तहत जन जागृति करते हुए आगामी 17 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में पूरे भारत देश के गौ भक्तों को आमंत्रित करते हुएगौ माता प्रतिष्ठा निर्णायक दिवस मनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया
जिस पर महुवा विधानसभा क्षेत्रकेगौ विधायक अवधेश अवस्थी सहित सभी गौ भक्तों ने 17 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आश्वासन दिया
इस अवसर पर गौ सांसद सुरेंद्र सिंह अचलपुरा,दोसा गौ जिला प्रमुख अजीत सिंह रुद्र बना , गौ धर्म प्रचारक डॉ रतन आजाद पारीक, गणेश दतुली, उमेश राजपूत,लादू सेन महुवा विधानसभा क्षेत्र के गौ विधायक गौ पुत्र अवधेश अवस्थी, एडवोकेटओमप्रकाश अग्रवाल ,खेम किवाड़िया,नेमी चंदअग्रवाल,डॉ माधव खंडेलवाल, उदय भानु घूसिंगा, प्रयाग सिंह गोंहडी, सुरेंद्र सिंह रौथ,उमेश वकील, गौ सेवकराकेश गुर्जर,गोलू सैनी,पुष्पेंद्र सैनी,पदम सैनी,सोनू सैनी,विष्णु सैनी,मदन मोहन सैनी,रवि सैनी देव गुर्जर , थान सिंह रेवारी, सहित सैकड़ो गो भक्त गो सेवक गौ पुत्र सेना के पदाधिकारी सदस्यों गोपुत्रो, धर्म प्रेमी बंधु समाज सेवक मौजूद रहे






