ज्योतिराव फुले जयंती पर भाजपा अलवर शहर विवेकानन्द मंडल द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित

अलवर (रितीक शर्मा) महान समाज सुधारक और सामाजिक समानता के अग्रदूत ज्योतिराव फुले जी की जयंती के अवसर पर श्री विवेकानंद मंडल, भारतीय जनता पार्टी, अलवर शहर द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस विशेष आयोजन में राजस्थान सरकार के माननीय मंत्री संजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र राठौर, विधानसभा प्रभारी पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शेखावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष के. के.के. मदन, जिला उपाध्यक्ष ऋषिराज शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान, दीपक पंडित, पार्षद सीताराम चौधरी, संजू यादव,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता सैनी तथा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ममता कँवर, किरण, बूथ अध्यक्ष सतीश शर्मा, दीपक शर्मा, संजय शुक्ला सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम की संयोजक अन्जु शर्मा रहीं तथा सहसंयोजक आशुतोष शर्मा और रवि चौहान ने आयोजन की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने ज्योतिराव फुले जी के विचारों एवं उनके सामाजिक योगदान और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे माहौल प्रेरणादायक और उत्साहपूर्ण बना रहा।






