भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राजगढ़ की मीटिंग हुई सम्पन्न

Dec 14, 2025 - 13:11
 0
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राजगढ़ की मीटिंग हुई सम्पन्न

  राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राजगढ़ की मीटिंग रामजीलाल सैनी की अध्यक्षता में ब्राह्मण धर्मशाला मे आयोजित की गई।   मीटिंग के आरम्भ मे पार्टी के पुराने नेता रामगोविंद बोहरा,दयाराम गुप्ता, राम स्वरूप गोठ,गौरी शंकर,  सोहन लाल गुप्ता एवं भीखाराम टेलर सहित सभी पुराने पार्टी कार्यकर्ताओं को याद किया गया। उन्हें दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
 जिला सचिव तेजपाल सैनी ने पार्टी सदस्यता के लिए आवेदन करने वाले साथियों को सम्बोधित करते हुए उन्हें पार्टी की रीति नीति ,कार्य करने के तौर तरीके, पार्टी का नवीनीकरण हर साल माह जनवरी में होता हैं जो सभी साथियों को कराना पडता हैं।
पार्टी का काम पूर्ण ईमानदारी से ,पूरी पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक तरीक़े होना चाहिए, पार्टी साथियों आपसी भाईचारा रहना जरूरी हैं, हमें किसी जाति एवं धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करना चाहिए, हमें मानवता के लिए समाज के गरीब मजदूर एवं किसानों सहित शोषित मानव की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षों का निर्माण कर प्रत्येक स्तर पर संघर्ष करना चाहिए।
 सैनी ने वर्तमान देश के हालात पर भी चर्चा करते हुए कहा कि देश मे बेरोजगारी, मँहगाई,चरम पर हैं, सरकार देश की सम्पत्तियों को बचने में लगी हैं, देश पर लाखों करोड़ रुपए कर्जा हो रहा है, देश के कुछ लोगों को छोड़ कर आमजन परेशानी में जी रहा है।
मीटिंग को पार्टी के वरिष्ठ नेता का.राजकुमार बक्शी ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की वर्तमान सरकार धर्म के आधार पर राजनीति कर रही हैं, आम जन की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है, देश की गंगा जमनी संस्कृति को नुकसान पहुंचा रही हैं, सरकार नीतियों के कारण अमीरी गरीबी की खाई बढ रही हैं,मजदूरों किसानों की हालात बहुत खराब है।हमे आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्षरत रहने की आवश्यकता है
मीटिंग को का.मनमोहन सैनी ने भी सम्बोधित करते हुए पार्टी की सदस्यता के लिए आवेदन करने वालो का स्वागत किया।
मीटिंग मे का मोहन लाल शर्मा, अवतार विजय, गीतेश्वर गौड,दिनेश कुमार, सुनील दत्त शर्मा आदि उपस्थित थे, संचालन मनोज बोहरा ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................