खालसा साजना दिवस पर गोविंदगढ़ में निकला भव्य नगर कीर्तनः विधायक सुखवंत सिंह रहे मौजूद, युवाओं ने किए करतब

Apr 17, 2025 - 18:17
 0
खालसा साजना दिवस पर गोविंदगढ़ में निकला भव्य नगर कीर्तनः विधायक सुखवंत सिंह रहे मौजूद, युवाओं ने किए करतब

गोविंदगढ़ में गुरुवार को सिख संगत ने खालसा साजना दिवस यानी वैसाखी पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया। कस्बे के पुराने गुरुद्वारे में अटूट लंगर का आयोजन किया गया।

दोपहर में खालसा पंथ ने नगर कीर्तन निकाला। यह कीर्तन पुराने गुरुद्वारे से शुरू हुआ। फिर मुख्य बाजारों और बायपास रोड से होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंचा। रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह भी नगर कीर्तन में शामिल हुए।

नगर कीर्तन में युवतियां आगे-आगे चलकर रास्ता साफ कर रही थीं। खालसा पंथ के युवाओं ने विभिन्न करतबों का प्रदर्शन किया। बैंड-बाजों के साथ निकले इस नगर कीर्तन का कई जगहों पर पुष्प वर्षा और प्रसाद वितरण के साथ स्वागत किया गया।

इस धार्मिक कार्यक्रम में कस्बे और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................