गण्डाला में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम हुआ आयोजित

May 30, 2025 - 18:43
 0
गण्डाला में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम हुआ आयोजित

बहरोड़ (मयंक जोशीला) विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत क्षेत्र के गण्डाला गांव स्थित निहाली माता मन्दिर परिसर में कृषि विज्ञान केंद्र गुन्ता बानसूर के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों को कृषि एवं पशुपालन को विकसित तरीके से करने के लिए विभिन्न कृषि पद्धतियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा परीक्षण करवा कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड की सिफारिश के आधार पर ही उर्वरकों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया तथा समूह बनाकर खेती एवं पशुपालन करने की सलाह दी। कार्यक्रम में भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिकों ने किसान भाइयों को प्राकृतिक खेती करने की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही कृषि विभाग से पधारे कृषि अधिकारियों ने किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से पूर्ण करने में कृषि विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................