विश्व पर्यावरण दिवस पर खैरथल महाविद्यालय में किया वृक्षारोपण
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
राजकीय महाविद्यालय खैरथल में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया। कार्यवाहक प्राचार्य सरस्वती मीणा ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें पर्यावरण को हरा-भरा रखने, अधिक से अधिक पौधारोपण कर वन क्षेत्र विकसित करने व बढ़ते वैश्विक तापमान को नियंत्रित कर हमारे जीवन में पर्यावरण की महत्ता की भावना को आत्मसात करने का संदेश देता है। इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. दीपक चंदवानी ने विद्यार्थियों को वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके पर्यावरण के संरक्षण के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के आरंभ में युवाओं ने महाविद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों द्वारा विकसित नवीन उद्यान में श्रमदान किया गया तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने उद्यान में फूलों के पौधे लगाकर सौंदर्यीकरण में सहयोग प्रदान किया। पौधारोपण के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक परवीना, दीपक शर्मा, शालू, किरण, अंजली, गौरी, कोमल, मुस्कान, मंजीत, लोकेश, सचिन, आरती, मेघा, बबलू, पंकज, चेतन आदि विद्यार्थियो ने सहयोग किया तथा स्टाफ सदस्य सौम्या बारेठ, कस्तूरी देवी, प्रभुदयाल, अमीचन्द आदि उपस्थित रहे।