पिकअप की टक्कर से 50 वर्षीय बाइक सवार की मौत

डीग - गोवर्धन मार्ग पर वहज पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा

Oct 20, 2020 - 22:00
 0
पिकअप की टक्कर से 50 वर्षीय बाइक सवार की मौत

भरतपुर,राजस्थान

डीग - (20 अक्टूबर) डीग -गोवर्धन सड़क मार्ग पर मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे गांव वहज और पुलिस चौकी के बीच एक पिकअप की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए रेफरल चिकित्सालय ले जाया गया चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार गांव वहज निवासी सुभाष जाट बाइक से पुलिस चौकी तरफ जा रहा था तभी गोवर्धन की ओर से तेज गति से आ रही है पिकअप गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल सुभाष 50 वर्ष पुत्र बदन सिंह जाट निवासी वहज थाना डीग को उपचार के लिए रेफरल चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस चौकी प्रभारी वहज की सूचना पर थाना प्रभारी हवा सिंह ने नाकाबंदी कर दुर्घटना करके भाग रहे पिकअप चालक व पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है।

  • पदम जैन की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................