चौहान परिवार ने निराश्रित पीड़ित दुर्घटना ग्रसित गौ वंश हेतु आधुनिक आपातकालीन वार्ड किया भेंट

Jun 5, 2025 - 17:49
 0
चौहान परिवार ने निराश्रित पीड़ित दुर्घटना ग्रसित गौ वंश हेतु आधुनिक आपातकालीन वार्ड  किया भेंट

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। स्व. श्रीमती मोहिनी देवी जी एवं उनके पुत्र स्व. श्री मंगनी राम जी चौहान की पावन स्मृति में श्री लालूराम जी चौहान निवासी मालियों की ढाणी मकराना द्वारा श्री श्याम निराश्रित गौ सेवा समिति मकराना में निराश्रित पीड़ित दुर्घटना ग्रसित गौ वंश हेतु एक लाख इक्यावन हजार रुपए  की सहयोग राशि से एक आधुनिक सुविधाओं से लैस आपातकालीन वार्ड हेतु जो पूर्णतया बेसकिया गौ वंश (खड़ी नहीं हो सकने वाली) एवं दुर्घटनाओं में रीढ़ की हड्डी या फीमर में चोट के कारण खड़ी नहीं हो पाने वाली गौ वंश हेतु विशेष रूप से तैयार किए गए वार्ड का विधिवत रूप से गौ माता का पूजन कर लोकार्पण किया गया। सेवा समिति परिवार द्वारा इस पुनीत कार्य के लिए भामाशाह परिवार का मोमेंटो भेंट कर और दुप्पटे पहनाकर स्वागत किया गया एवं बनाए गए वार्ड के लिए आभार व्यक्त किया। सेवा समिति द्वारा भामाशाह परिवार को विश्वास दिलाया गया कि इस पुनीत कार्य से वे अब अलग वार्ड में बेसकिया गौ की सेवा कर पाएंगे। जिससे उनमें स्वास्थ्य लाभ के परिणाम में निश्चित ही वृद्धि होगी। इस मौके पर भामाशाह लालूराम चौहान और उनके परिवारजन हनुमान चौहान, राजू चौहान, हेमराज चौहान, प्रकाश चौहान, प्रवीण चौहान, आकाश चौहान, शिवराज चौहान, तेजकरण, विजय, अभिषेक, जतिन, धीरज, सौरभ चौहान के साथ साथ श्री लादूराम जी सिंगोदिया (पूर्व प्रधानाचार्य), कस्तूर राम जी, गोरधन राम जी, बख्शीराम राम जी, राहुल, दीपांशु सहित मालियों की ढाणी के गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................