स्व. लक्ष्मण लाल अहीर की प्रथम पुण्यतिथि पर भुणास में रक्त दान शिविर एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन 12 जनवरी को
गुरला (बद्री लाल माली) स्व. श्री लक्ष्मण लाल अहीर की प्रथम पुण्यतिथि अहीर परिवार एवं समस्त भूणास ग्रामवासियों द्वारा सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन भीलवाडा के तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर एवं श्रद्धाजलि सभा सोमवार 12 जनवरी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है। पैसिफिक मेडिकल कॉलेज उदयपुर के तत्वाधान में विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन भूणाजी बावजी मंदिर भूणास में सुबह 11 बजे से दो बजे तक रखा गया है ।
भंवर लाल अहीर ने बताया कि शिविर को सफल बनाने लिए अधिक से अधिक ग्रामीणों से संपर्क किया जा रहा है । क्षेत्र के समस्त युवाओं से रक्तदान के लिए सम्पर्क किया जा रहा है ।शिविर में सभी रक्तदाताओ को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा ।