रामनिवास यादव ब्लॉक अध्यक्ष व कमलेश जाट बने सभा अध्यक्ष
बहरोड़ (मयंक जोशीला) राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ कोटपूतली-बहरोड़ की उप शाखा पावटा की ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न हुए। इसमें निर्वाचन अधिकारी सुनील मेहता व चुनाव पर्यवेक्षक रामभरोस यादव रहे। ब्लॉक अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से रामनिवास यादव तथा सभा अध्यक्ष पद पर कमलेश जाट का चुनाव किया गया। सत्यदेव यादव एवं मोहन लाल प्रस्तावक रहे। दोनों पदाधिकारियों का साफ़ा पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया व निर्वाचन अधिकारी द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जयदर्थ यादव, संजीव कुमार शर्मा, विवेक कुमार, जयपाल यादव, रमेश पिंगोलिया सहित अनेक कार्मिक उपस्थित रहे।