सूचना के अभाव में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्लाक स्तरीय समारोह में नहीं जुट पाए लोग
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
राजगढ़ कस्बे प्यारेलाल गुप्ता राउमावि के परिसर में ग्यारवा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्लॉक स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। जिसमें तहसीलदार वीपी सिंह, सीबीईईओ लीलावती मीना, कोतवाल राजेश कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधियों तथा आमजन ने भाग लिया। कार्यक्रम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिऐ योग थीम पर आयोजित किया गया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोतीवाड़ा के योगेश शर्मा ने योगाभ्यास, प्राणायाम व आसन करवाये। कार्यक्रम की समय पर सूचना अभाव में आयोजित समारोह में पर्याप्त संख्या में आमजन की भागीदारी देखने को नहीं मिली।
योग के बाद लायंस क्लब की ओर से ठंडा पेय का वितरण किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित, शिविर प्रभारी एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ रेनू ग्रोवर, सहायक शिविर प्रभारी डॉ. अजय मीना, डॉ. श्वेता मीणा, एसीबीओ कमल राम, हरेंद्र गार्गीया, राजेश महावर, नरेंद्र वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


