विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पीहर पक्ष ने लगाए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप
खैरथल-तिजारा (अनिल गुप्ता)
खैरथल जिले के तिजारा थाना अंतर्गत तिजारा बस स्टैंड के समीप एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की पहचान मीनू के रूप में हुई है। जिसकी शादी 2022 में तिजारा निवासी रिंकू से हुई थी। मृतक के पिता बाबूलाल ने बताया कि मीनू की बहन रीनू की भी शादी उसी घर में की गई थी। जबकि छोटी बेटी मीनू का गोना करीब एक महीने पहले हुआ था। मतलब छोटी बेटी को एक महीने पहले ही ससुराल भेजा गया था। अब उसकी अचानक मौत हो गई। परिवार वालों ने कई तरह के शक जाहिर कर दिए।
मृतक की बहन रीनू ने आरोप लगाया कि रिंकू मीनू के साथ मारपीट करता था और झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज करवाता रहा। वहीं, पति रिंकू ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि उसने कभी हाथ नहीं उठाया और मीनू खून की कमी की बीमारी से जूझ रही थी। रविवार की देर शाम जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक युवती का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप कर जांच शुरू कर दी है।


