पेंशनरों ने विधेयक वापस लेने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को सौपा ज्ञापन
रूपवास ,भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा रूपवास के अध्यक्ष मावसी राम सैन एवं वरिष्ठ शिक्षक नेता हरिशंकर शर्मा ,गीतम सिंह परमार व राजवीर चाहर के नेतृत्व में संसद द्वारा पारित पेंशनर विरोधी विधेयक को वापस लेने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली के नाम उपखंड अधिकारी रुपबास को ज्ञापन सौपा।
मंत्री पदम सिंह ने बताया कि भारत सरकार की ओर से आठवें वेतनमान के लाभ से पेंशनरों को वंचित करने वाले 25 और 27 मार्च 2025 को संसद के दोनों सदनों में पारित वित्त विधेयक को वापस लेने के लिए पेंशनरों ने देशव्यापी आंदोलन के प्रथम चरण के आवाहन पर उपखंड अधिकारी रूपवास को ज्ञापन सौपा ।
वरिष्ठ शिक्षक नेता हरिशंकर शर्मा ने कहा कि उक्त विधेयक को वापस लेने व पूर्व के वेतनमानों की तरह आठवें वेतनमान का पूर्व एवं वर्तमान पेंशनरों को लाभ दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार पेंशनरों की शक्ति को कम ना आके तथा आंदोलन के लिए मजबूर ना करें नए व पुराने पेंशनरों में भेद न करें।
सभा स्थल पर वरिष्ठ पेंशनर्स गीतम सिंह परमार, राजवीर चाहर, बदन सिंह प्रधान ,भगवान सिंह चाहर, राधेश्याम दाहिना, निरंजन सिंह राजावत, ब्रह्म सिंह दरोगा ,राजेंद्र सिंह फौजदार ,ओमकार शुक्ला ,विजेंद्र सिंह परमार ,सोनीराम तंवर, नेमीचंद शर्मा ,पुरुषोत्तम लवानिया,जगलाल, अशोक उपाध्याय, शिवचरण कुशवाह, मुन्ना सिंह व ओम प्रकाश वाल्मीकि आदि ने पेंशनर विरोधी विधेयक की घोर निंदा कर सरकार से तत्काल वापस लेने की मांग की। संचालन पदम सिंह तंवर मंत्री ने किया।

