चाय बनाते समय झुलसी युवती , अलवर में उपचार जारी
कठूमर,अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र के गांव इंद्रावली में एक विवाहित महिला चाय बनाते समय झुलस गई जिसका अलवर अस्पताल में उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी अनुसार हृदेश कुमारी सोमवार सुबह चाय बनाते समय झुलस गई। परिजनों ने बताया कि महिला सुबह करीब चार बजे रसोई में चाय बनाने गई थी। गैस चालू करते ही अचानक आग लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उसे कठूमर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलवर के लिए रैफर कर दिया गया।
फिलहाल जिला अस्पताल में महिला का उपचार जारी है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।


